गढ़वाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर रखी अपनी बात
गढ़वाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (ग्रुटा) के अध्यक्ष डॉ राकेश पाठक के नेतृत्व में एक शिक्षक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। इस मौके पर सीएम धामी ने ग्रुटा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर ग्रुटा अध्यक्ष ने अशासकीय महाविद्यालयों में आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इन मुद्दों पर आकर्षित किया ध्यान
1. अशासकीय महाविद्यालय के लिए बजट पास होने के बावजूद, दो महीने से इन कॉलेज में वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। इससे शिक्षकों एवं कार्मिकों में काफी रोष है।
2. सभी अशासकीय महाविद्यालय में विगत चार वर्षों से प्रोफेसर पद की पदोन्नतियां शुरू नहीं हो पाई है। इन नियुक्तियों को यथाशीघ्र शुरू करने के लिए कहा गया है।
3. अनेक महाविद्यालयों के विभिन्न विभाग शिक्षक विहीन हो चुके हैं। इससे छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा अर्जित करने में अनेक कठिनाई आ रही है।
4. गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रों के प्रवेश बिना कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) से होने चाहिए। ताकि यहां के निर्धन एवं मेधावी छात्र इन महाविद्यालयों में प्रवेश ले सकें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
संघ की ओर से बताया गया कि सीएम धामी ने सभी मांगों को सुना एवं इनका पूर्ण रूप से निराकरण करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में ग्रुटा महासचिव डॉ दीपक भट्ट, सह सचिव डॉ पुनीत सैनी, फेडरेशन ऑफ़ उत्तराखंड यूनिवर्सिटी कॉलेज संगठन (फुकटा) महासचिव प्रो. हर्षवर्धन पंत शामिल रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


