Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 23, 2026

ब्रह्नकमल शक्ति संस्था ने मेधावी विद्यार्थियों, अभिभावक और शिक्षकों को किया सम्मानित

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ब्रह्नकमल शक्ति संस्था ने मेधावी विद्यार्थियों, अभिभावक और शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह प्रेमनगर में डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। इस मौके पर कौलागढ़, प्रेमनगर, पंडितवाड़ी, बल्लूपुर एवं कैंट स्थित पांच विद्यालयों के 2026 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके परिजनों, गुरुजनों एवं प्रधानाचार्यों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुल 289 छात्र-छात्राओं, 180 अभिभावक एवं 27 गुरुजनों व प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों की ओर से दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि शिक्षा केवल सफलता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि एक सशक्त एवं विकसित समाज की नींव है। उन्होंने कहा कि आज के मेधावी युवा ही आने वाले समय में उत्तराखंड एवं देश की दिशा और दशा तय करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने कहा कि मेधावी युवा समाज, प्रदेश व राष्ट्रनिर्माण का भविष्य हैं अतः ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने का आह्वान किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

समारोह में खंड विकास अधिकारी कुंदन सिंह, प्रधानाचार्य विजय सिंह राजपूत, संस्था उपाध्यक्ष अमिता आहूजा, शालिनी कुड़ियाल, एचकेजीजीआईसी की प्रधानाचार्य शिवानी पेटवाल, गोरखा मिलिटरी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पूनम नेगी, भवानी बालिका इंटर कॉलेज बल्लूपुर की प्रधानाचार्य अनीता जोशी, डीएवी प्रेमनगर विद्यालय के 1969 बैच के पूर्व छात्र अर्जुन कोहली, अवदेश कुमार एवं मोहित ग्रोवर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *