Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

ठंडी राख से हाथ में फफोले पैदा करना, आप भी जानिए विधि

ठंडी राख को यदि हाथ में मलने से फफोले पड़ जाएं तो यह जरूरी नहीं कि सच में फफोले पड़ गए। ऐसा तो हम विज्ञान के करतब से कर सकते हैं। ऐसे फफोले कुछ ही देर में गायब भी हो जाएंगे। बस इसके लिए हमें हाथ की सफाई करनी होगी।


यह है विधि
विज्ञान के इस चमत्कार को करने के लिए हमें साइकिल के वॉल्व की ढिबरी और राख की जरूरत पड़ेगी। राख हम सिगरेट जलाकर भी ले सकते हैं। इन दो वस्तुओं से हम हथेली या फिर अंगुलियों पर फफोले डालने का खेल कर सकते हैं।


सबसे पहले हम साइकिल के ट्यूब में लगी वॉल्ब की ढिबरी को हाथ के अंगूठे की बगल में छिपाकर दर्शकों को खाली हाथ दिखाते हैं। फिर मुट्ठी बांधकर ढिबरी को हथेली पर रख लेते हैं। इसके बाद अंगुलियों को मुट्ठी के भीतर ही ढिबरी पर रखकर दबाव बनाते हैं। ढिबरी के दबाव से अंगुलियों पर फफोले जैसा चिह्न अंकित हो जाता है। इस पर थोड़ी सी राख मलने से यह फफोला नजर आता है।


इस सावधानी का रखें ध्यान
ढिबरी या उसके स्थान पर जो भी धातु का छल्ला लें, वह इतना तेज नहीं होना चाहिए कि उस पच दबाव डालते ही हाथ कट जाए। साथ ही ढिबरी को दर्शकों की नजर से बचाकर रखना चाहिए। नहीं तो हमारे जादू का भेद खुल जाएगा।