Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

गिरफ्तारी से बचने को भाजपा विधायक पहुंचे हाईकोर्ट, महिला नेत्री ने लगाया है दुष्कर्म का आरोप

हरिद्वार में महिला नेत्री के साथ दुष्कर्म के मामले में फंसे हरिद्वार जिले की ज्वालापुर सीट से भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने को लेकर हाईकोर्ट में नई याचिका दायर की है।

हरिद्वार में महिला नेत्री के साथ दुष्कर्म के मामले में फंसे हरिद्वार जिले की ज्वालापुर सीट से भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने को लेकर हाईकोर्ट में नई याचिका दायर की है। पूर्व में विधायक ने निचली कोर्ट के एफआइआर दर्ज करने के आदेश पर रोक लगाने को याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट नैनीताल में मामला सुनवाई को नहीं आया कि तब तक मुकदमा दर्ज हो गया था। वहीं, विधायक ने मामले में एफआईआर पर रोक लगाने से संबंधित याचिका पर सोमवार को यानी आज सुनवाई नियत है। इस मामले में विधायक के अधिवक्ता की ओर से याचिका वापस लेने के लिए प्रार्थना किया जाएगा।
हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ भाजपा की ही महिला नेत्री ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में निचली अदालत के आदेश पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस द्वारा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसकी जांच जारी है। अब इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक हाई कोर्ट पहुंच गए हैं। विधायक की ओर से दाखिल याचिका में कहा है कि उन पर दुष्कर्म के आरोप निराधार हैं। आरोप लगाने वाली महिला व उसके पति समेत अन्य लोगों ने उनसे 30 लाख की रंगदारी मांगी थी। जब उनके द्वारा रकम नहीं दी गई तो महिला के पति समेत अन्य लोगों द्वारा उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को धूमिल करने के की धमकी दी थी।
सुरेश राठौर का कहना है कि यह मुकदमा उन्हें राजनीतिक द्वेष के तहत दर्ज किया गया है। महिला ने उनसे बदला लेने व उनको बदनाम करने के लिए उन पर मुकदमा दर्ज करवाया है। रंगदारी मांगने के मामले में उनके द्वारा महिला समेत उसके पति व अन्य के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपियो को रंगदारी मांगने व ब्लैकमेल करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *