Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

महिला कार्यकर्ता के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने पर भाजपा महासचिव का इस्तीफा, अपनो ने ही किया स्टिंग

एक भाजपा नेता को अपनी ही पार्टी के लोगों के स्टिंग का शिकार होना पड़ा। उनकी महिला कार्यकर्ता के साथ अश्लील वीडियो वायरल कर दी गई। इससे उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा।

एक भाजपा नेता को अपनी ही पार्टी के लोगों के स्टिंग का शिकार होना पड़ा। उनकी महिला कार्यकर्ता के साथ अश्लील वीडियो वायरल कर दी गई। इससे उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा। हालांकि, उन्होंने आरोपों से इनकार किया है। मामला तमिलनाडु का है। भाजपा के महासचिव केटी राघवन ने कथित रूप से एक स्टिंग वीडियो जारी होने के बाद मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अश्लील वीडियो में उन्हें पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता के साथ दिखाया गया है। उधर, राघवन ने एक ट्वीट में ऐसे आरोपों से इनकार किया है और कहा कि वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने लिखा है कि- तमिलनाडु के लोग, पार्टी कार्यकर्ता और मेरे साथ के लोग जानते हैं कि मैं कौन हूं। मैं 30 साल से बिना किसी लाभ के काम कर रहा हूं।
राघवन ने कहा कि मुझे आज सुबह ही सोशल मीडिया पर मेरे बारे में साझा किए गए एक वीडियो के बारे में पता चला। यह मुझे और मेरी पार्टी को कलंकित करने के लिए जारी किया गया है। मैंने सम्मानित राज्य अध्यक्ष अन्नामलाई के साथ चर्चा की। मैं अपनी पार्टी के पद से इस्तीफा देता हूं। मैं आरोपों से इनकार करता हूं। न्याय की जीत होगी।
अपने यू ट्यूब चैनल ‘मदन डायरी’ पर वीडियो जारी करने वाले रविचंद्रन ने दावा किया कि उनकी टीम के पास ऐसे 15 नेताओं के ऑडियो क्लिप और वीडियो फुटेज हैं। समय आने पर उन्हें भी जारी करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस तरह के स्टिंग ऑपरेशन का विचार बीजेपी के कई नेताओं पर यौन शोषण और जबरन सेक्स के आरोपों के बीच आया था। उन्होंने कहा कि-इसका उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों से पार्टी को साफ करना है।
हालांकि, तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई ने रविचंद्रन की मंशा पर सवाल उठाया है और इसे अस्वीकार्य बताया है। उन्होंने कहा कि-हम इस आरोप को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। हमारी पार्टी की राज्य सचिव मलारकोदी की अध्यक्षता में एक जांच आयोग का गठन किया जा रहा है। यह टीम आरोपों के पीछे की सच्चाई का अध्ययन करेगी और जो आरोपी साबित होंगे, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। अन्नामलाई ने कहा कि-बहुत मजबूत परंपराओं और संस्कृति पर बनी भारतीय जनता पार्टी में महिला पदाधिकारियों के साथ अत्यंत सावधानीपूर्वक, सम्मान और प्रेम के साथ व्यवहार किया जाता है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।