Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के 32 मिले नए संक्रमित, 22 हुए स्वस्थ, नहीं हुई किसी की मौत

उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण दम तोड़ने लगा है। बुधवार 25 अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 32 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में किसी की मौत नहीं हुई।

उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण दम तोड़ने लगा है। बुधवार 25 अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 32 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में किसी की मौत नहीं हुई। इससे एक दिन पहले 24 अगस्त को 15 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को 846 केंद्र में 70423 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ाकर 31 अगस्त की सुबह छह बजे तक कर दी गई है।
अब तक कुल 7377 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342818 हो गई है। इनमें से 329069 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 22 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 320 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7377 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी 95.99 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस कम मिल रहे हैं। बुधवार 25 अगस्त को ब्लैक फंगस का एक भी केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। एक मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 574 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 131 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 334 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।