Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 24, 2026

जानिए हाथ लगाए बगैर आत्मिक शक्ति से केला छीलने की विधि

यदि केला अपने आप ही छीलने लगे तो इसे क्या कहेंगे। हम किसी को मूर्ख बनाने को कह सकते हैं कि ऐसा हमारी आत्मिक शक्ति से हो रहा है। वास्तव में ऐसा सिर्फ विज्ञान के कारण होता है। हम जो विधि इस्तेमाल करते हैं, उसमें केला खुद ही छीलने लगता है। आइए हम यहां पर आपको इसकी विधि सिखाते हैं।


आवश्यक सामग्री
ऐसा खेल दिखाने के लिए हमें ग्लूकोज की बोतल, एक केला, स्प्रिट, ड्रापर, माचिस की जरूरत पड़ेगी। तभी हम ऐसा चमत्कार दिखा सकेंगे कि केला खुद ही छिलने लगेगा।


यह है विधि
सबसे पहले ग्लूकोज की बोतल में ड्रापर की सहायता से एक चम्मच के करीब स्प्रीट डाल देते हैं। स्प्रिट डालने के बाद बोतल के मुंह को हाथ से तुरंत बंद कर दें। फिर बोलत के मुंह पर रखे हाथ को हटाकर माचिस की जलती तित्ली बोतल में डाल देते हैं। फिर दूसरे हाथ से थोड़ा छिले केले को बोतल के मुंह पर रख देते हैं। धीरे-धीरे केला खुद ही छिलते हुए बोतल के भीतर चला जाता है। छिलका बाहर रह जाता है।


इन सावधानियों का रखें ख्याल
यह सुनिश्चित करना है कि स्प्रिट डालते समय वह सीधे सतह पर गिरे। स्प्रिट इधर-उधर बोतल की दीवार पर स्पर्श न करे। स्प्रिट डालने के बाद जल्ती तिल्ली डालने से पहले तक बोतल का मुंह बंद रखना चाहिए। तिल्ली डालते ही शीघ्रता से बोतल के मुंह पर केला रख दें। केले को बोतल के मुंह पर रखने से पहले उसका डंठल अवश्य काट लें।