बाबा के चमत्कार, हाथ घुमाकर ऐसे पैदा करते हैं मनचाही वस्तुएं, आप भी जानिए रहस्य
आपने साधु, संत या बाबाओं को चमत्कार करते देखा होगा। वह कई बार हाथ हिलाते हैं और कोई भी वस्तु प्रकट कर देते हैं। वह कई बार फूल, फल या छोटी छोटी वस्तुएं निकालकर सामने वाले को आश्चर्यचकित कर देते हैं। ये चमत्कार नहीं है, बल्कि हाथ ही सफाई है। ऐसा निरंतर अभ्यास से ही किया जाता है। यहां हम एक ऐसी ही विधि के संबंध में आपको बता रहे हैं।सामग्री और विधि
इस काम के लिए आपको इच्छा के मुताबिक छोटी छोटी वस्तुओं की जरूरत होती है। जैसे ताबीज, रुद्राक्ष, फूल आदि। इन वस्तुओं को आप पहले ही जमीन में छिपा लेते हैं। फिर ऊपर से समतल करके ऐसा बना लेते हैं कि किसी को पता नहीं चले कि नीचे कुछ दबाया हुआ है। प्रयोग करते समय हम उसी स्थान पर बैठते हैं, जहां वस्तुओं को छिपाया गया है। सामने लोग बैठे रहते हैं। उनके सवालों का जबाव देते समय हम मंत्रों का उच्चारण करते हैं। साथ ही हाथों को चारों तरफ घुमाकर एक बार चुपके से जमीन में दबी हुए एक सामग्री को निकाल लेते हैं और उसे सामने बैठे किसी एक व्यक्ति को थमा देते हैं। इसी तरह ये क्रम तब तक चलता है, जब तक जमीन में छिपाई गई सारी वस्तुओं को वितरित नहीं कर दिया जाता।
तथ्य और सावधानियां
यह प्रक्रिया हाथ ही सफाई और लोगों के अंधविश्वास पर आधारित है। ध्यान रखना चाहिए कि जमीन पर वस्तु छिपाने के बाद जमीन को पहले की तरह समतल कर लेना चाहिए। ताकि उसमें फर्क महसूस न हो। या फिर उस स्थान पर अतिरिक्त उभार न दिखाई दे। वस्तुओं को छिपाने वाले स्थान को सही तरीके से पहचान लें। यह खेल नदी किनारे रेतीली जमीन पर अच्छी तरह हो सकता है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






