Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में उठाएं निशुल्क सामान्य ओपीडी का लाभ

देहरादून में हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट की ओर से सामान्य ओपीडी में आने वाले रोगियों को निशुल्क पंजीकरण व स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा। 31 जनवरी तक अस्पताल में सामान्य ओपीडी सेवाओं को निशुल्क किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 31 जनवरी तक हिमालयन अस्पताल की सामान्य ओपीडी सेवाओं को निशुल्क रखा गया है। निशुल्क ओपीडी सुबह 8.30 बजे से प्रारंभ होगी और शाम 4 बजे तक चलेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. धस्माना ने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में लोग खुद ही घरेलू उपचार करने लग जाते है। प्रतिवर्ष 4 लाख से अधिक मरीज उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल आते हैं। आंकड़े बताते हैं कि गुणवत्तापरक व अत्याधुनिक स्वास्थ्य तकनीकों से सुसज्जित हिमालयन अस्पताल पर लाखों मरीजों का भरोसा है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा अस्पताल की निशुल्क सेवा का लाभ उठाने की बात कही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

डॉ.  विजय धस्माना

हेल्पलाइन नंबर जारी
अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि अस्पताल आने वाले रोगियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अधिक जानकारी के लिए फोन नम्बर 0135-2471202, 8194009605 पर संपर्क कर सकते है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उपलब्ध निशुल्क सामान्य ओपीडी सेवा
अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि जनरल मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी, छाती एवं श्वांस, त्वचा, स्त्री एवं प्रसूति, कान, नाक, गला (ईएनटी), नेत्र, बाल, मनोरोग की ओपीडी में आने वाले मरीजों का निशुल्क पंजीकरण करने के साथ स्वास्थ्य परामर्श दिया जायेगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।