Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 27, 2026

दिल्लीवाले ध्यान दें, बहुत जरूरी हो तब ही करें मेट्रो में सफर, एक कोच में मात्र इतने यात्रियों को होगी बैठने की अनुमति

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में नियमों को और सख्त कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कहा है कि बहुत जरूरी हो तो तब ही मेट्रो का सफर करें।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में नियमों को और सख्त कर दिया गया है। दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के 1313 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले दिल्ली में 923 संक्रमित मिले थे। पिछले 24 घंटे के भीतर दिल्ली में 423 कोविड मरीज स्वस्थ हुए। वर्तमान में 3081 एक्टिव मरीज हैं। अब तक दिल्ली में कुल 1418227 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कहा है कि बहुत जरूरी हो तो तब ही मेट्रो का सफर करें। मेट्रो के प्रत्‍येक कोच में सिर्फ 25 लोग ही यात्रा कर सकेंगे। साथ ही कॉरपोरेशन की ओर से लोगों से अतिरिक्‍त समय रखने का अनुरोध किया है, जिससे प्रवेश को नियंत्रित किया जा सके।
डीएमआरसी ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा कि-एक 8 कोच वाली मेट्रो ट्रेन में आमतौर पर करीब 2400 यात्री सवार होते हैं। इसमें प्रति कोच करीब 50 यात्री बैठे और 250 खड़े यात्री शामिल होते हैं। 50 फीसद यात्रियों के बैठने और खड़े न होने के मौजूदा प्रतिबंधों के साथ प्रत्येक कोच में अब केवल 25 यात्रियों को ही समायोजित किया जा सकता है। साथ ही कहा कि-मेट्रो द्वारा यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखें। क्योंकि दिशानिर्देशों की अनुपालन में प्रवेश को नियंत्रित किया जाना है। इसके परिणामस्वरूप स्टेशनों के बाहर कतारें लग रही हैं।
इससे पहले, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने मंगलवार को सूचित किया था कि ट्रेनों के अंदर बैठने की क्षमता के केवल 50 प्रतिशत यात्रियों को ही अनुमति होगी। साथ ही कहा गया कि किसी भी यात्री को ट्रेन में खड़े होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीएमआरसी का यह ऐलान ओमिक्रॉन वैरिएंट के उभरने और COVID-19 मामलों में वृद्धि के बीच दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान का येलो अलर्ट लागू होने के बाद आया है। डीएमआरसी ने कहा कि-712 मेट्रो गेटों में से केवल 444 को ही खुला रखा जाएगा।