Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

खोजने चले थे पुष्पराज जैन को, पहुंच गए पीयूष जैन के घर, इस सफलता के बाद अब पुष्प के घर की दीवारों में आइटी टीम छान रही नोटों की खुश्बू

हाल ही में जीएसटी की टीम ने यूपी में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों में छापा मारा और दो करोड़ से अधिक की नगदी व सोना बरामद किया। इस दौरान कहा गया कि छापे सपा एमएलसी पुष्पराज जैन के घर पड़ने थे, लेकिन जीएसटी टीम गलत पते पर पहुंच गई और पीयूष जैन के घर छापेमारी कर गई।

हाल ही में जीएसटी की टीम ने यूपी में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों में छापा मारा और दो करोड़ से अधिक की नगदी व सोना बरामद किया। इस दौरान कहा गया कि छापे सपा एमएलसी पुष्पराज जैन के घर पड़ने थे, लेकिन जीएसटी टीम गलत पते पर पहुंच गई और पीयूष जैन के घर छापेमारी कर गई। हालांकि इस छापेमारी में अप्रत्याशित सफलता मिली और भाजपा व सपा का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया। सपा ने पीयूष जैन से किसी प्रकार के संबंध होने से मना कर दिया। अब उत्तर प्रदेश में कन्नौज से समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी के ठिकानों पर शुक्रवार को आयकर विभाग ने छापेमारी कर रही है। पुष्पराज जैन के आवास और आफिस पर छापे मारे जा रहे हैं। जैन का इत्र, पेट्रोल पंप और कोल्ड स्टोरेज का व्यवसाय है। वो कन्नौज के बड़े कारोबारी हैं। बताया जा रहा है कि पुष्पराज जैन के यूपी और मुंबई में करीब 50 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पीयूष जैन के ठिकानों पर GST की रेड के दौरान पुष्पराज जैन का नाम सामने आया था। पुष्पराज जैन ने ही ‘समाजवादी इत्र’ लॉन्च किया था।
पीयूष जैन के यहां GST रेड के दौरान पम्पी जैन ने बयान दिया था कि पीयूष जैन से उसका कोई रिश्ता नहीं है।
इस छापेमारी पर समाजवादी पार्टी का भी बयान आ गया है। सपा के टि्वटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। इसमें कहा गया है कि-पिछली बार की अपार विफलता के बाद इस बार BJP के परम सहयोगी I.T. ने सपा MLC श्री पुष्प राज जैन और कन्नौज के अन्य इत्र व्यापारियों के यहां पर आखिर छापे मार ही दिए है। डरी BJP द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग, यूपी चुनावों में आम है। जनता सब देख रही है, वोट से देगी जवाब।