Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 14, 2026

15 सितंबर 2026 को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगी आंगनवाड़ी कार्यकत्री

सीटू से संबद्ध आंगनवाड़ी कार्यकत्री सेविका कर्मचारी यूनियन ने उत्तराखंड में 15 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का निर्णय लिया है। यनियन ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को झूठ का पुलिंदा बताया। कहा कि बार बार उन्हें झूठा आश्वासन दिया है, लेकिन समस्या जस की तस है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में यूनियन के पदाधिकारियों ने भावी आंदोलन की जानकारी दी। इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने मुख्यमंत्री को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि तीन मार्च 2024 को मुख्यमंत्री धामी ने मानदेय बढ़ाने के संदर्भ में हाईपावर कमेटी बनाई थी। 2019 से न तो केंद्र सरकार ने और धामी सरकार ने 2021 से कोई मानदेय नहीं बढ़ाया। उन्होंने झूठा आश्वासन दिया, किंतु अब आंगनवाड़ी उनके झूठे आश्वासन में नहीं आने वाली है। इस सरकार को आने वाले विधान सभा चुनावों में सबक सिखाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर यूनियन की महामंत्री चित्रकला ने सामाजिक सुरक्षा देने, ग्रेच्युटी के भुगतान के लिए सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की भी अहवेलना की जा रही है। सेवानिवृत होने के बाद ग्रेच्युटी नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्री सेविका को न्यूनतम वेतन देने की मांग की। ज्योतिका पाण्डेय ने विभागीय कार्यों से अतिरिक्त कार्य करवाने की का विरोध किया। राशन कार्डों का सत्यापन का कार्य भी आंगनवाड़ी को देने का विरोध करने का ऐलान किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर प्रांतीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पंत ने कहा कि 15 सितंबर को देहरादून में सीटू कार्यालय में दोपहर एक बजे एकत्र हो कर जिला मुख्यालय तक कूच किया जाएगा। वहां पर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजा जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि उसके पश्चात 17 सितंबर 2026 से ब्लाक स्तर पर धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके बाद राज्य सचिवालय पर 18, 19, 20 नवंबर 2026 को राज्य स्तरीय महापड़ाव का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा दिसंबर 2026 में दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भागीदारी की जाएगी। इस मौके पर सुनीत रावत, मनीषा राणा व रजनी बर्त्वाल आदि उपस्थित थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।