Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 14, 2026

देहरादून में कांग्रेस का सदस्यता संकल्प सम्मेलन, सिख पंजाबी समाज के लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार के कार्यक्रम के तहत सदस्यता संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सिख पंजाबी समाज से जुड़े लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के तत्वावधान में आयोजित सदस्यता संकल्प सम्मेलन में कार्यक्रम संयोजक बलजीत सिंह ‘बब्बल’ ने अपनी पूरी टीम के साथ सिख एवं पंजाबी समाज के साथियों सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में स्थित मनभावन बैंक्वेट पॉइंट में आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की मौजूदगी ने कांग्रेस संगठन में नए उत्साह का संचार नजर आया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार कैंट विधानसभा क्षेत्र में लगातार नए लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि देहरादून कैंट विधानसभा में सदस्यता संकल्प सम्मेलन के दौरान सिख-पंजाबी साथियों का कांग्रेस परिवार में शामिल होना हमारे लिए गौरव और उत्साह का विषय है। बलजीत सिंह ‘बब्बल’ का अपनी पूरी टीम के साथ कांग्रेस में शामिल होना यह साबित करता है कि कैंट विधानसभा में कांग्रेस का कारवां लगातार मजबूत हो रहा है और समाज के हर वर्ग का विश्वास कांग्रेस के प्रति बढ़ रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की एकता, अखंडता, भाईचारे, लोकतंत्र और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का काम किया है। महानगर कांग्रेस का लक्ष्य देहरादून की सभी विधानसभाओं, विशेष रूप से कैंट विधानसभा क्षेत्र में, संगठन को हर बूथ तक मजबूत करना और जनता के बीच जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। सिख-पंजाबी साथियों का कांग्रेस परिवार से जुड़ना इस बात का संकेत है कि जनता कांग्रेस की विचारधारा और उसके संघर्ष पर विश्वास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूती दी जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय शर्मा ने कहा कि सदस्यता संकल्प सम्मेलन में उमड़ा जनसमर्थन कांग्रेस के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज लोग नफरत और विभाजन की राजनीति से हटकर विकास, लोकतंत्र, सामाजिक भाईचारे और जनहित की राजनीति को प्राथमिकता दे रहे हैं। कैंट विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता आने वाले समय में संगठन को नई ताकत देगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम संयोजक एवं कांग्रेस में शामिल हुए बलजीत सिंह ‘बब्बल’ ने कहा कि कांग्रेस की लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने अपनी टीम एवं सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस संगठन को मजबूत करेंगे तथा देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे। आने वाले समय में युवाओं, सिख-पंजाबी समाज सहित सभी वर्गों के लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का अभियान तेज किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
सम्मेलन में वैभव वालिया, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, नवीन जोशी, अभिनव थापर, जगदीश धीमान, अमरजीत सिंह, राजेश पुंडीर, जितेंद्र तनेजा, सौरभ शर्मा, जसविंदर मोटी, गुरदीप रावत, महेंद्र गुप्ता, प्रेम भारती, विपुल नौटियाल, ललित बद्री, दिवांश जोशी, मुकीम अहमद भूरा, वीरेंद्र पंवार, आरती अग्रवाल, बलविंदर कौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।