तीन दिवसीय 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज से
14 से 16 सितंबर तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में तीन दिवसीय 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें अंडर 14, 16, 18, 20 बालक व बालिका वर्ग में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर व उत्तराखंड से 900 एथलीट करीब110 इवेंट में अपना दमखम दिखाएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आयोजन सचिव के जे एस कलसी ने बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के डायरेक्टर कंपटीशन रविंद्र चौधरी की देखरेख में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया व उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के 60 तकनीकी अधिकारी इस प्रतियोगिता को नियमानुसार आयोजित करवाएंगे। प्रतियोगिता सुबह 7:00 बजे से शुरू होकर शाम के 6:00 बजे तक चलेगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



