Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

गली में बच्चों संग क्रिकेट खेल रहे थे आमिर खान, अचानक उन्हें बच्चों ने पहचाना, खुशी का ना रहा ठिकाना

अक्सर अपनी पहचान छिपाकर कहीं भी लोगों के बीच में पहुंचने वाले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान आज देहरादून पहुंचे और गली में क्रिकेट खेल रहे बच्चों के साथ खेलने लगे। बच्चों को ये भी नहीं पता था कि वे जिसके साथ क्रिकेट खेल रहे हैं वो आमिर खान है। अचानक उन्हें एक बच्चे ने पहचान लिया और फिर बच्चों में शोर मच गया। बच्चे इस बॉलीवुड सितारे से संग फोटो खिंचवाने और आटोग्राफ लेने की होड़ मच गई। आमिर खान ने किसी को निराश नहीं किया। उन्हें आटोग्राफ दिए और फोटो भी खिंचवाई।


लगान का भुवन आज छुट्टियां मनाने देहरादून में राजपुर रोड स्थित जाखन में अपने रिश्तेदार के घर पहुंचे। ये उनका निजी दौरा है। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन देहरादून में ही रहेंगे। गली में बच्चों को क्रिकेट खेलते देख आमिर खान खुद को रोक नहीं सके। वे भी उनके बीच पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने नीली व सफेद चेकदार कमीज, सफेद जैकेट, आंखों पर चश्मा, सिर पर नीली कैप और नीली जींस पहनी थी।


बच्चों के साथ वह क्रिकेट खेलने लगे। खेलने के दौरान उन्होंने जैकेट उतार दी। तभी बच्चों ने इस सुपरस्टार को पहचान लिया। फिर क्या था। बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वे आमिर खान के साथ फोटो खिंचवाने लगे। साथ ही आटोग्राफ भी मांगे। बताया जा रहा है कि आमिर खान ने उत्तराखंड की फिल्म नीति पर यहां की सरकार की तारीफ भी की। साथ ही उत्तराखंड को पर्यटन और फिल्म शूटिंग के लिए अच्छा डेस्टिनेशन बताया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।