Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप, हाईकोर्ट नैनीताल में जनहित याचिका दाखिल, की गई सीबीआइ जांच की मांग

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पर पुस्तकालय निर्माण में डेढ़ करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाए गए। इस मामले में हाई कोर्ट नैनीताल में जनहित याचिका दायर की गई है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े बड़े दावे करने वाली उत्तराखंड में भाजपा सरकार के शासनकाल में ही अब भ्रष्टाचार के नए नए आरोप लग रहे हैं। पहले कुंभ में कोरोना जांच में घोटाला सामने आया। अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पर पुस्तकालय निर्माण में डेढ़ करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाए गए। इस मामले में हाई कोर्ट नैनीताल में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता हरिद्वार निवासी सच्चिदानंद डबराल ने मामले में सीबीआइ जांच की मांग की है। इसपर हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा।
याचिका में कहा गया है कि हरिद्वार विधायक रहते हुए मदन कौशिक ने वर्ष 2010 में विधायक निधि से 16 पुस्तकालयों के निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये जारी किए। आरोप है कि आज तक पुस्तकालय नहीं बनाए गए। हालांकि भुगतान जारी कर दिया गया है। असल में जिन स्थानों पर पुस्तकालय होना दर्शाया गया है वहां पर बारातघर, निजी आवास, धर्मशालाएं हैं। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) के तत्कालीन इंजीनियर ने बिना अस्तित्व में आए ही इन पुस्तकालयों का निरीक्षण किया और तत्कालीन सीडीओ ने पूरा भुगतान भी कर दिया। इसे भ्रष्टाचार का बड़ा मामला बताते हुए याचिकाकर्ता ने सीबीआइ जांच की मांग की है। सच्चिदानंद के अनुसार विधायक ने चहेतों को लाभ देने के मकसद से बजट का आवंटन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *