Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

अक्षय की बच्चन पांडे का-सारे बोलो बेवफा, गीत हुआ रिलीज, जबरदस्त डांस फैंस में भर रहा जोश, देखें वीडियो

अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे के अब तक दो गाने 'मार खाएगा' और 'मेरी जान' सामने आ चुके हैं। इन दोनों ही गानों को दर्शकों का बेहद प्यार मिला है। इसके बाद अब निर्माताओं ने फिल्म का तीसरा गाना भी जारी कर दिया है। इस गाने के बोल 'सारे बोलो बेवफा' है।

अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे के अब तक दो गाने ‘मार खाएगा’ और ‘मेरी जान’ सामने आ चुके हैं। इन दोनों ही गानों को दर्शकों का बेहद प्यार मिला है। इसके बाद अब निर्माताओं ने फिल्म का तीसरा गाना भी जारी कर दिया है। इस गाने के बोल ‘सारे बोलो बेवफा’ है। बता दें कि, ‘बच्चन पांडे’ एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में जलवे बिखेरते नजर आने वाले हैं। इस तरह फिल्म के गाने ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। सारे बोलो बेवफा में मुख्य नायक बच्चन पांडे के अवतार में अक्षय कुमार की एक्टिंग और स्टाइल के साथ उनकी ऊर्जा ने इसे एक अलग ही लेवल पर लेकर जाता है। जानी द्वारा कंपोज्ड और लिखे गए और बी प्राक द्वारा गाए गए, इस गाने को देसी सेटिंग मिली है, बाकी गाने में अक्षय और उनकी मंडली ने जान फूंकने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।
इस गाने के टीजर को देख इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शकों को इसमें किस लेवल का एंटरटेनमेंट का डोज देखने मिलेगा। यानी कह सकते है कि ‘सारे बोलो बेवफा’ निश्चित रूप से सबकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और परफेक्ट अक्षय कुमार का डांस नंबर बनकर सामने आएगा। हमेशा की तरह सुपरस्टार अक्षय इस गाने में अपने किलर स्वैग और एनर्जेटिक डांस के साथ अपने दर्शकों को को भौकाल भरा एंटरटेनमेंट देने का वादा करते है। इसकी झलक गाने के टीजर में साफ देखी जा सकती है। एक फैन ने इस गाने पर कमेंट करते हुए लिखा है कि-54 साल का अक्षय कुमार अब भी 30 साल का लग रहा है।

फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित, अक्षय स्टारर ‘बच्चन पांडे’ का ट्रेलर अपने रिलीज के साथ ही दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया पा रहा है। इस फिल्म में कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह और जैकलीन फर्नांडीज नजर आएंगे। ऐसे में इस ‘होली पे गोली’ के लिए तैयार हो जाइए। क्योंकि नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की ‘बच्चन पांडे’ 18 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं।