अजय देवगन ने किया फिल्म दृश्यम 2 का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की दृश्यम फिल्म को मिली अपार सफलता के बाद अब दृष्यम 2 का भी ऐलान कर दिया गया। ये ऐलान स्वयं अजय देवगन ने ही किया। दृश्यम 2 में भी अजय देवगन नजर आएंगे और फिल्म 18 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को अभिषेक पाठक डायरेक्ट कर रहे हैं। इस तरह बहुचर्चित किरदार विजय सलगांवकर की वापसी हो रही है। यह सीक्वल विजय और उनके परिवार की कहानी को कल्पना से परे ले जाएगा और दर्शकों के लिए भरपूर रोमांच पैदा करेगा। इस तरह लंबे समय बाद फैन्स का इंतजार पूरा हो गया है, लेकिन दिलचस्प यह है कि फैन्स पूछ रहे हैं कि क्या यह मलयालम दृश्यम का रीमेक है।अजय देवगन की दृश्यम 2 की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय खन्ना, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर और इशिता दत्ता शामिल हैं। टीम आज हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेगी। अजय देवगन ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि-ध्यान दें! 18 नवंबर, 2022 को दृश्यम 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बता दें कि 19 फरवरी 2021 को मोहनलाल की दृश्यम 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी और फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। मलयालम फिल्म को जीतू जोसफ ने डायरेक्ट किया था।
View this post on Instagram
अजय देवगन के इस ऐलान पर फैन्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा है कि यह भी साउथ का रीमेक होगी। एक ने लिखा कि- ओरिजिनल देखी है, इसे भी देखूंगा। इंतजार कर रहा हूं। फैन्स ने अजय देवगन को शुभकामनाएं दी हैं और दृश्यम के पहले पार्ट में उनकी एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






