गुब्बारे में सुई घुसाने के बाद भी हवा नहीं निकले, आप भी कर सकते हैं ऐसा
खेल-खेल में हम विज्ञान चमत्कार करके हम दूसरे को भी साइंस पढ़ा सकते हैं। ऐसे चमत्कार मनोरंजन के साथ ही ज्ञानवर्धक होते हैं। हम आपसे कहें कि यदि गुब्बारे में हवा भरने के बाद सुई चुभाई जाए तो भी गुब्बारे की हवा नहीं निकलेगी। ऐसा हम कर सकते हैं। इसके लिए बस कुछ तैयारी करनी होगी।
यह है विधि
इसके लिए हमें एक गुब्बारा, चिपकाने वाली पारदर्शी टेप और सुई की आवश्यकता पड़ेगी। सबसे पहले हम गुब्बारे में पारदर्शी टेप का टुकड़ा चिपका देंगे। अब गुब्बारे को फुलाकर उसे दर्शकों को इस प्रकार से दिखाते हैं कि उनकी दृष्टि गुब्बारे पर चिपके हुए टेप पर न पड़े। फिर एक सुई लेकर टेप वाले स्थान पर चुभा देते हैं। देखते हैं कि सुई चुभाने के बाद भी गुब्बारा फूटता नहीं है।

ये है वैज्ञानिक तथ्य
टेप लगे गुब्बारे में सुई से छिद्र करने पर टेप गुब्बारे की परत को जकड़ लेता है। वह इसे फैलने नहीं देता। ऐसे में सुई चुभाने के बाद भी गुब्बारे से हवा नहीं निकलती और हमारा जादू सफल हो जाता है।
इन सावधानियों का रखें ध्यान
सुई को गुब्बारे में उसी स्थान पर धीरे-धीरे चुभाना चाहिए, जहां पहले से टेप लगाई गई हो। साथ ही ध्यान रहे कि सुई की नोक नुकीली हो। इससे छेद बारिक होगा और टेप गुब्बारे को फुटने नहीं देगा।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






