Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, पर्दे के पीछे कर परोस रहे थे अश्लीलता

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनसमैन राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि उन्हें अश्लील फिल्म निर्माण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनसमैन राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि उन्हें अश्लील फिल्म निर्माण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक बयान में मुंबई पुलिस प्रमुख ने कहा कि उन्होंने कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया। वह इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता लग रहे हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ “पर्याप्त सबूत” हैं। हालांकि उन्होंने साथ ही कहा कि आगे की जांच जारी है।
मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने एक बयान में कहा कि क्राइम ब्रांच में इसी साल फरवरी में पोर्न फिल्में बनाने और कुछ ऐप्स के जरिये उन्हें पब्लिश करने को लेकर एक केस दर्ज किया गया था। हमने 19 जुलाई, 2021 को राज कुंद्रा को इसलिए गिरफ्तार किया है, क्योंकि वह इस मामले के मुख्य षडयंत्रकारी लग रहे हैं।
बता दें, इस साल फरवरी महीने में मुंबई क्राइम ब्रांच में अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिये उन्हें पब्लिश करने का मामला दर्ज किया गया था। कुंद्रा ने इस मामले में शामिल होने का खंडन करते हुए अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था।
यूके में रजिस्टर्ड है कुंद्रा की कंपनी
केंद्रिन नाम की एक कंपनी जिसका रजिस्ट्रेशन यूके में किया गया था, वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील फिल्में पब्लिश करती थी। ये कंपनी राज कुंद्रा ने ही बनाई और विदेश में रजिस्ट्रेशन करवाया ताकि साइबर लॉ से बच सकें। बताया जा रहा है कि राज कुंद्रा के परिवार के लोग ही इस कंपनी के डायरेक्टर्स थे। ये कंपनी सर्वर्स पर मुंबई या भारत के अन्य जगहों पर शूट किए गए अश्लील वीडियो अपलोड करती थी। वी ट्रांसफर के जरिये यहां से वीडियो भेजा जाता था।
दस करोड़ लगाए थे इस बिजनेस में
क्राइम ब्रांच के मुताबिक राज कुंद्रा ने इस बिज़नेस में 10 करोड़ रुपये लगाए थे। क्राइम ब्रांच के मुताबिक ये फरवरी में ही साफ हो गया था कि कुंद्रा केंद्रिन कंपनी से जुड़े हुए थे, लेकिन सीधा लिंक नहीं होने से क्राइम ब्रांच जांच में जुटी हुई थी। दरअसल उमेश कामत नाम के व्यक्ति गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच की जांच आगे बढ़ी। उसने ही सारा कच्चा चिट्ठा क्राइम ब्रांच के सामने खोला था। सबूत के तौर पर क्राइम ब्रांच को पता चला है कि 8-10 करोड़ का ट्रांजैक्शन हुआ है। इसके बाद आज क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को दफ्तर बुलाया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
राजस्थान रॉयल्स के सह मालिक हैं राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी ने 2009 में राज कुंद्रा से विवाह किया था और 2012 में उनकी पहली संतान वियान राज कुंद्रा ने जन्म लिया था। पिछले वर्ष उनकी दूसरी संतान, बेटी समीशा ने सरोगेसी के ज़रिये जन्म लिया था। JL Stream नामक ऐप के मालिक राज कुंद्रा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम राजस्थान रॉयल्स के भी सह मालिक हैं। वर्ष 2013 में उनसे दिल्ली पुलिस ने सट्टेबाज़ी और स्पॉट फिक्सिंग मामले में भी पूछताछ की थी।