Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

एक नींबू या आलू रोक सकता है आपकी नब्ज, आप भी कर सकते हैं ऐसा

एक नींबू या फिर एक आलू से आप अपनी नब्ज को रोक सकते हैं। यानी कि नब्ज को जांचेंगे तो वो रुकी हुई महसूस होगी। यहां हम आपको इसकी तकनीकी बता रहे हैं।

एक नींबू या फिर एक आलू से आप अपनी नब्ज को रोक सकते हैं। यानी कि नब्ज को जांचेंगे तो वो रुकी हुई महसूस होगी। यहां हम आपको इसकी तकनीकी बता रहे हैं। ये कोई चमत्कार नहीं है, बल्कि विज्ञान है और साथ ही एक ट्रिक है। ऐसा करके आप किसी को भी हैरत में डाल सकते हो।
सामग्री और विधि
इसके लिए नींबू, आलू और जांच करने वाले ऐसे व्यक्ति की जरूरत पड़ती है, जो नाड़ी की जांच कर सकता हो। खेल दिखाने से पूर्व हाथ की नब्ज रोकने के लिए अपनी बगल में आलू या नींबू रख लेते हैं। इसके बाद हाथ को घुमाते हुए हड्डियों का लॉक कर लेते हैं। जब हम आलू या नींबू पर दबाव डालते हैं तो नाड़ी की गति कुछ देर के लिए रुक जाती है। यह एक सहज क्रिया है। इसे सरलता से किया जा सकता है।

तथ्य और सावधानियां
इस प्रक्रिया को करने के दौरान बगल में रखा आलू या नींबू से नाड़ी दब जाती है। इससे रक्त का संचार रुक जाता है। इससे नाड़ी रुक जाती है। इस प्रक्रिया में ये ध्यान रखना होगा कि नींबू या आलू ऐसे छिपाया जाए कि वह दूसरे को नजर नहीं आए। इस क्रिया से पहले अभ्यास जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *