Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

बचपन खुशहाल तो जीवन खुशहाल: राजीव उनियाल

वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव उनियाल ने “सेवा ही संकल्प” कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड के देहरादून में धर्मपुर विधानसभा के सिंगलमंडी कुसुम विहार में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर आबादी का बचपन खुशहाल हो तो भविष्य में जीवन की खुशहाली होने की संभावना बलवती होती है। एक सफल जीवन जीने के लिए शिक्षित होने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा हमें ना केवल सभ्रांत नागरिक बनाती है बल्कि जीवन मूल्यों के प्रति हमें सही दिशा भी दिखाती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

स्थानीय पार्षद रमेश गौड़, भाजपा नेत्रियों वैजयंती माला, पूनम कौर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पद्मेंद्र नेगी की उपस्थिति में फिरदौस, प्रमिला, पलक की गोद भराई कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। इस अवसर पर आंगनबाड़ी की नोडल अधिकारी पुष्पा वाल्दिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना यादव देवकी रजनी महालक्ष्मी तनु सहित बड़ी संख्या में बच्चे एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।