Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 16, 2026

पूर्व सांसद मनोरमा शर्मा डोबरियाल की पुण्य तिथि पर ई रिक्शा महिला चालकों और स्वरोजगार से जुड़ी महिलाएं सम्मानित

पूर्व सांसद (राज्यसभा) मनोरमा शर्मा डोबरियाल की पुण्य तिथि के अवसर पर ईरिक्शा चलाने वाली महिलाओं के साथ ही अन्य स्वरोजगार करने वाली महिलाओं को एक समारोह में सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वर्गीय मनोरमा के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला गया। साथ ही उससे प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का आयोजन देहरादून में कचहरी मार्ग स्थित मालती रावत निःशुल्क आक्सीजन बैंक में किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवाण ने कहा कि दिवंगत सांसद मनोरमा शर्मा डोबरियाल उत्तराखंड में संघर्ष की प्रतीक के रुप में जानी जाती हैं। उन्होने अपने मेयर के कार्यकाल में एशियन मेयर्स कॉन्फ्रेंस कराकर देहरादून व उत्तराखंड को विश्व पटल पर एक नई पहचान दी थी। राज्यसभा सांसद के रूप में उन्होने उत्तराखंड के सरोकारों को संसद के अन्दर जोरदार ठंग में उठाया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी संघर्ष की विरासत को आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने एक पत्र साझा करते हुए कहा कि ये पत्र दिवंगत सांसद मनोरमा की दूरगामी सोच को लेकर है। उन्होंने अपने मेयर के कार्यकाल में तत्कालीन नगर विकास एवं वन मंत्री नवप्रभात का ध्यान 14 बिन्दुओ की तरफ दिलाया था। इसमें उन्होंने महानगर को विभिन्न क्षेत्रो में यातयात के दबाव को देखते हुए एलिवेटेड रोड, फुट ओवर ब्रिज कम एक्सीलेटर, सबवे, बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम, फ्लाईओवर सहित अन्य कई कई के निर्माण के सुझाव दिए थे। ताकि देहरादून को स्मार्ट बनाया जा सके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कार्यक्रम की आयोजनकर्ता मनोरमा डोबरियाल शर्मा मेमोरियल फाउंडेशन की अध्यक्ष व कांग्रेस नेत्री आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह दिवगंत सांसद के अधूरे कार्यो को पूरा कराने के लिये काम वह करती रहेंगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय कर्मचारी नेता जगदीश कुकरेती ने कहा कि मनोरमा से हमारा पुराना नाता रहा है। देहरादून को बी2 की श्रेणी में दिलाने का सारा श्रेय मनोरमा शर्मा को ही जाता है। उन्होंने अपना समय सदैव जनहित कार्यो में दिया। पार्टी प्लेटफार्म हो, या अन्य हर जगह, उन्होंने एक कीर्तिमान हासिल किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में ईरिक्शा चलाने वाली सहित महिलाओं के साथ ही स्वरोजगार करने वाली महिलाओं में रानू रावत, गुलिस्ता अंसारी, बीना क्षेत्री, शाइना शैफी, संतोष शर्मा, माया देवी, रजनी, प्रियंका, बलविंदर कौर, इंदिरा सहगल, कविता, मोनिका आदि को सम्मानित किया है। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ट के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा, एडवोकेट प्रेम सिंह दानू, मोहन सिंह नेगी, सरदार हरजीत सिंह मिंटू, गब्बर सिंह आदि उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *