Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

सिंगल यूज प्लास्टिक पर कांग्रेस फैला रही भ्रम, आरोप निराधार: मनवीर सिंह चौहान

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस तथ्यों की जानकारी के अभाव मे सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। उसके सभी आरोप निराधार हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने आबकारी विभाग पर आरोप लगाया कि शराब की बोतलों के होलोग्राम के रूप में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल हो रहा है। इससे राज्य के पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मनवीर सिंह चौहान ने उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड की नीति के तहत कुल 19 सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं को भारत सरकार की ओर से प्रतिबन्धित किया गया है। उत्तराखंड राज्य पर्यावरण, संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन अनुभाग की अधिसूचना मे अतिरिक्त तौर पर प्लास्टिक कैरी बैग की मोटाई को उत्तराखंड राज्य में विनियमित किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष अनुमान के तौर पर भारत सरकार या राज्य सरकार के आबकारी विभाग पर प्रतिबंध की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। निविदा में प्रकाशित पोलीएस्टर होलोग्राम किसी भी सरकारी आदेश, अधिसूचना में प्रतिबन्धित नहीं है। किसी भी सरकारी आदेश,अधिसूचना, कोर्ट आदेश में यह उल्लिखित नहीं है कि 36 माइक्रोन की मोटाई वाली पोलीएस्टर फिल्म से निर्मित होने वाला होलोग्राम प्रतिबंधित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि पॉलिएस्टर आधारित उत्पाद पुर्नचक्रण योग्य (recyclable) है। शिकायतकर्ता की ओर से भी तथ्यों से घालमेल कर सरकारी एजेंसियों, उपक्रमों को गुमराह किया गया है। वर्तमान में विभिन्न राज्यों जैसे-हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, सिक्किम आदि के आबकारी विभागों के द्वारा मदिरा की बोतलो की सुरक्षा के लिए बोतलों पर चस्पा किये जाने वाला पॉलिएस्टर होलोग्राम का प्रयोग किया जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बीजेपी नेता मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि आबकारी विभाग की ओर से प्रकाशित निविदा में मांगा गया होलोग्राम सरकारी अधिसूचना व नियमों के अनुसार है। निविदा को प्रकाशित करते हुए भारत सरकार के किसी भी अधिसूचना, नियम का अतिक्रमण नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में कांग्रेस हताश और निराश है और तथ्यहीन आरोप लगा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि सरकार की आपदा नीति रोजगारोन्मुखी है। कांग्रेस को इस पर भी आपत्ति है। शराब माफियाओं के इशारे पर कांग्रेस काल मे नीति बनती रही है और इसका स्टिंग सबने देखा है। चौहान ने कहा कि धामी सरकार की हर नीति पारदर्शी और आम जन सहभागिता के लिए है। कांग्रेस के सवालों के सभी जवाब जनता जानती है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।