Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 1, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में बढ़त, उत्तराखंड में फिर मिला नया संक्रमित

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। वहीं, मौत का सिलसिला भी जारी है। उत्तराखंड में भी फिर से नया संक्रमित मिला। शुक्रवार 16 फरवरी की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 166 नए संक्रमित मिले। इस दौरान दो मरीज की मौत दर्ज की गई। इससे एक दिन पहले गुरुवार 15 फरवरी को 120 नए संक्रमित मिले थे और एक मौत दर्ज की गई थी। अब कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 533470 हो गई है। 24 घंटे के भीतर 122 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। ऐसे में स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा अब 44493425 हो गया है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 859 है। गुरुवार को देशभर में 717 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 220,67,90,012 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में फिर मिला नया संक्रमित
उत्तराखंड में गुरुवार 15 फरवरी को फिर से कोरोना का नया संक्रमित मिला। इससे पहले दिन भी एक संक्रमित मिला था। राज्य में एक्टिव केस की संख्या चार हो गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7768 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।