Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 22, 2026

उप नगर आयुक्त नगर निगम से मिले कांग्रेसी, बताई नगर निगम क्षेत्र की समस्याएं

देहरादून में कांग्रेसियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप नगर आयुक्त वीर सिंह बुदीयाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार ने किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर राजकुमार ने उप नगर आयुक्त को मलिन बस्तियों की समस्याओं व नगर निगम क्षेत्र में आ रही दिक्क्तों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पूर्व में नगर निगम क्षेत्र में सड़कों एवं नालियों व कई विकास कार्यों के टेंडर हुए थे, लेकिन उन टेंडरों को अभी तक खोला नहीं गया है। इसके साथ ही सडकों एवं नालियों के इस्टीमेंट बनाये गये थे। उनका भी टेंडर तक नहीं हुआ। साथ ही स्ट्रीट लाईट की स्थिति भी खराब है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि मलिन बस्तियों में हाउस टैक्स सड़कों एवं क्षेत्र के हिसाब से लगाया जा रहा है, जो कई गुना अधिक लग रहा है। उसे कम करके लगाया जाए। साथ ही सुचारु किया जाये। उन्होंने बताया कि वर्ष 1992 में हाउस टैक्स सभी मलिन बस्तियों में लग गया था। सभी क्षेत्रवासियों के नाम नगर निगम की इन्डक्स रजिस्टर में अंकित हैं। उसी के आधार पर हाउस टैक्स लगाया जाना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसी तरह डोर टू डोर कूड़ा उठान नहीं हो रहा है। इसके लिए समुचित व्यवस्था की जाए। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि शीघ्र ही समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर देहरादून महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, नीनू सहगल, निखिल कुमार, आनंद त्यागी, रमेश कुमार मंगू, विवेक चौहान, शिव कुमार, ओम प्रकाश, सोम प्रकाश वाल्मकी, हजांगीर खान, हेम राज, अशोक, अर्जुन सोनकर आदि शामिल रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।