Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

रुकने वाला नही है भाजपा का विजय रथ, शक्ति केंद्रों में होगीं कार्यशाला

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय में देहरादून जिले की वरिष्ठ कार्यकर्ता व मंडल आध्यक्षों की बैठक में प्रदेश महामंन्त्री ( संगठन ) अजेय ने कहा कि अब भाजपा का विजय रथ रुकने वाला नही है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कार्य करने होंगे। इसलिए बूथ स्तर पर कार्य करने के लिए 3 जनवरी से 10 जनवरी तक प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर कार्यशालाओं का आयोजन रखा गया है। उन्होंने बताया इन कार्यशाला के माध्यम से बूथ समितियों को और सक्रिय और मजबूत बनाया जाएगा।
अजेय ने पन्ना प्रमुख की व्यवस्था को सुदृढ करने के साथ-साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करने पर जोर दिया। उन्होंने भाजपा में केंद्र से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया में प्रत्येक कार्यकर्ता को काम और प्रत्येक काम के लिए कार्यकर्ता की पद्धति है। इससे विचारों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं का संगठन में स्थायित्व भी बना रहता है।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने चुनाव जीतने के लिए अपने बूथ को मजबूत बनाने को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल व अरुण मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर ने की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाईं , जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह चौहान, शरद रावत विक्रम नेगी, पंकज शर्मा, ओपी उनियाल, संतोष रावत, प्रेमचंद, मंजू नेगी, रचिता ठाकुर, विनोद कश्यप, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, राजकुमार राज, राजेंद्र मनवाल, दिनेश सती, राजेश जुगलान, गणेश रावत, दीपक पुंडीर, सरोज डिमरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।