Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

भाजपा का दावाः उत्तराखंड में 4 साल में 7 लाख से अधिक लोगों को मिला रोजगार

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस के बेरोजगारी को लेकर लगाये जा रहे आरोपो पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा शासन में 4 वर्ष में 7 लाख से अधिक बेरोजगारो को रोजगार मुहैया कराया गया है। इसमे नियमित रोजगार 16 हजार, आउटसोर्सिंग या अनुबंधात्मक रोजगार 1 लाख 15 हजार व स्वयं उधमिता या प्राइवेट निवेश से 5 लाख 80 हजार लोगो को रोजगार दिया गया।
भगत ने कहा की पर्यटन, कृषि और बागवानी में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत बेरोजगारो को आसान ऋण मुहैया कराया जा रहा है। इसका लाभ भी दिख रहा है और हजारो नौजवान स्वरोजगार की और आकर्षित हो रहा है। इससे राज्य में पलायन की गतिविधियों पर अंकुश लग सकेगा ।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भगत ने रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस को अपने गिरेबां में झाँकने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में बेरोजगारो की कोई सुनवाई नही हो रही थी और सरकार पटरी से उतर गयी थी। आज निश्चित रूप से राज्य को और यहां के नौजवानों को डबल इंजन की सरकार का लाभ मिल रहा है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।