Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में कमी दर्ज, आठवें दिन दिन भी उत्तराखंड कोरोनामुक्त

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में कमी दर्ज की गई है। वहीं, उत्तराखंड आठवें दिन भी कोरोनामुक्त रहा। सोमवार 25 सितंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 24 घंटे में कोरोना के 40 नए संक्रमित मिले। इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं हुई। ऐसे में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 532031 पर स्थिर है। पिछले 24 घंटे में 53 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा अब 44466078 हो गया है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 456 है। रविवार को देशभर में 42 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 220,67,70,976 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सात दिन के आंकड़े
देश में रविवार 24 सितंबर को कोरोना के 62 नए संक्रमित और शून्य मौत, शनिवार 23 सितंबर को कोरोना के 70 नए संक्रमित और शून्य मौत, शुक्रवार 22 सितंबर को कोरोना के 55 नए संक्रमित और शून्य मौत, गुरुवार 21 सितंबर को कोरोना के 44 नए संक्रमित और शून्य मौत, बुधवार 20 सितंबर को कोरोना के 51 नए संक्रमित और एक मौत, मंगलवार 19 सितंबर को कोरोना के 26 नए संक्रमित और शून्य मौत, सोमवार 18 सितंबर को कोरोना के 55 नए संक्रमित और शून्य मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आठवें दिन भी उत्तराखंड कोरोनामुक्त
उत्तराखंड में रविवार 24 सितंबर को भी कोरोना का नया संक्रमित नहीं मिला। साथ ही ये लगातार आठवां दिन है, जब उत्तराखंड कोरोनामुक्त है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7768 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब (subscribe) कर सकते हैं।