Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 24, 2026

उत्तराखंड से उड़ने लगे हैं अब बारिश के बादल, धीमी पड़ी बारिश की रफ्तार, आज पांच जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में अब बारिश की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। बारिश के बादल आसमान से उड़ने लगे हैं। अब कहीं कहीं बारिश की संभावना है। हालांकि, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज के लिए उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, आज 28 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। इसके बाद 29 अगस्त से लेकर एक सितंबर तक बारिश के संबंध में कोई चेतावनी नहीं है। इस दौरान हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, अन्य जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
देहरादून के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। 28 अगस्त की पूर्वाह्न सवा 11 बजे देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। 29 अगस्त से लेकर चार सितंबर तक देहरादून में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान आज 28 अगस्त और एक सितंबर को देहरादून में बारिश की संभावना है। 29, 31 अगस्त, एक से तीन सितंबर को दून में बादल रहेंगे। अन्य दिनों मौसम साफ रहेगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।