Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

उत्तराखंड मे भी होगी भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण के खिलाफ निर्णायक मुहिम: महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड भाजपा भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी की अपील को आगे बढ़ाते हुए सूबे से भी भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की विचारधारा के खिलाफ निर्णायक मुहिम छेड़ेगी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने अगस्त क्रांति की 81 वीं वर्षगांठ पर इस आंदोलन के दौरान शहीद स्वतंत्रता सैनानियों को श्रद्धांजलि दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि उस समय महात्मा गांधी के आह्वान पर देश से गुलामी की बीमारी के प्रतीक अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए Quit India आंदोलन चलाया था, लेकिन आज कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी पार्टियों के चलते देश की राजनीति में, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की नीति घर कर गई है। भाजपा एक संगठन और विचारधारा के रूप में लगातार ऐसी शक्तियों का पुरजोर विरोध करती रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन तमाम बुराइयों को मिटाने के लिए विगत 9 वर्षों से लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यही वजह है कि घबराकर ऐसे तमाम दल अपनी-अपनी स्वार्थसिद्धि के लिए एक साथ I.N.D.I.A. का छदम रूप धारण कर सामने आए हैं। भट्ट ने कहा कि मोदी जी ने भ्रष्टाचार इंडिया छोड़ो, परिवारवाद इंडिया छोड़ो और तुष्टिकरण इंडिया छोड़ो का आह्वाहन कर निर्णायक बिगुल फूंक दिया है। लिहाजा जनता के सहयोग भाजपा इन लाइलाज सी हो गई बीमारियों को जड़ से मिटाने की मुहिम में जुटेगी। साथ ही राजनीति में भ्रष्टाचार को व्यवहार, परिवारवाद को हक और तुष्टिकरण को शिष्टाचार मानने वाले दलों को जनता के सामने बेनकाब करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत एक सुर में भ्रष्टाचार इंडिया छोड़ो, परिवारवाद इंडिया छोड़ो, तुष्टिकरण इंडिया छोड़ो का उद्घोष कर रहे है। पार्टी कार्यकर्ता इसी मूलमंत्र के साथ जनता के बीच जाकर उनका सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तथा राष्ट्र विरोधी तत्वों को बेनकाब करेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।