देशभर में 45 स्थानों पर लगा पांचवां रोजगार मेला, 71 हजार युवाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी ने किया संबोधन
आज मंगलवार यानी कि 16 मई 2023 को देशभर में विभिन्न 45 स्थानों पर रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 71 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत सरकार के विभिन्न विभागों और उपक्रमों में लगभग 71000 नियुक्त युवाओं को संबोधित भी किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 16 मई 2014 को नौ साल पहले लोकसभा चुनाव के नजीजे आए थे। तब पूरे देश में जोश और उमंग की लहर थी। इन नौ वर्षों के दौरान सरकार ने रोजगार के नए अवसरों का निर्माण किया। बीते नौ साल में सरकार ने कैपिटल एक्सपेंडेचर में 34 हजार लाख करोड़ रुपये खर्च किए। इस पैसे से देश में हाइवे बने और विकास के काम हुए। पीएम ने कहा कि देश के 9 करोड़ लोगों ने मुद्रा योजना की मदद से अपने स्वरोजगार शुरू किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं के पास अलग-अलग सेक्टर्स में काम करने की स्किल के लिए कौशल विकास केंद्रों और आईआईटी और आईआईएम तैयार की गई है। उन्होंने देश में 9 साल में बीजेपी सरकार की ओर से किए गए कामों को गिनाया। इसके साथ ही देश में पिछले 9 साल में किस- किस क्षेज्ञ में विकास कार्य हुए इसके बारे में पीएम मोदी ने देशी की जनता को बताया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि रोजगार मेला देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया गया। केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों, संघ शासित प्रदेशों में भर्तियों के नियुक्ति पत्र बांटे गये। रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पीएम ने कहा कि उम्मीद है कि रोजगार मेला आगे रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान कर रहा है। नए भर्ती किए गए लोगों को कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा, जो विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नए नियुक्तियों के लिए एक ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



