Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

मोदी सरकार के नौ साल, देशभर में विशेष संपर्क अभियान चलाएगी बीजेपी, एक माह तक चुनावी राज्यों में रैलियों पर जोर

देश में नरेंद्र मोदी सरकार के इसी महीने नौ साल पूरे हो रहे हैं। बीजेपी पीएम मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर पूरे देश के हर लोक सभा क्षेत्र में विशेष संपर्क अभियान चलाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी 30 मई को एक विशाल रैली के साथ इस संपर्क अभियान का शुभारंभ करेंगे। बीजेपी का ये अभियान तीस मई से तीस जून यानि पूरे एक महीने तक चलेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जानकारी के मुताबिक चुनावी राज्यों में ऐसी रैलियों पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में रैली आयोजित हो सकती हैं। इस खास मौके पर सभी जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देश भर में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की 51 रैलियां होंगी। 396 लोक सभा सीटों पर जन सभाएं होंगी। इनमें केंद्रीय मंत्री या पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी का होना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, सांसद एवं विधायक भी होंगे। इन रैलियों और जनसभाओं में शामिल होंगे। देश भर में एक लाख विशिष्ट परिवारों से संपर्क साधा जाएगा। हर लोक सभा में 250 विशिष्ट परिवारों से संपर्क किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अभियान में नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल होंगे। प्रदेश के प्रभावशाली व्यक्तियों जैसे खिलाड़ी, कलाकार, उद्योगपति, शहीद एवं अन्य प्रसिद्ध परिवारों से संपर्क साधा जाएगा। 29 मई को पूरे देश में एक साथ सभी जगह प्रेस कांफ्रेंस आयोजित होंगी। प्रदेश की राजधानियों में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, नेता प्रतिपक्ष आदि प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। शाम को वे सभी सोशल मीडिया इंफ्लुअर्स के साथ वार्ता करेंगे और सरकार की उपलब्धियों को साझा करेंगे। यह अभियान 30 और 31 मई को होगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।