Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 1, 2026

उत्तराखंड के पहाड़ों पर जारी रहेगा बारिश का दौर, मैदानों में झेलो गर्मी

उत्तराखंड में इन दिनों दो तरह का मौसम है। जहां एक और पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बारिश हो रही है। ऊंची चाटियों में बर्फबारी भी देखने को मिल रही है। वहीं, मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ती जा रही है। करीब पांच दिन तक उत्तराखंड में इसी तरह का मौसम रहने वाला है। पहाड़ों में कहीं कहीं बारिश होगी और मैदानी इलाके शुष्क रहेंगे। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 15 मई को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
कल 16 मई से लेकर 19 मई तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऊंचाई वाले स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। ऐसे में मैदानी इलाकों में अब गर्मी अपना रंग दिखाना शुरू कर देगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
देहरादून में 15 मई की सुबह करीब पौने 11 बजे तापमान 33 डिग्री के करीब था। इसके अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। 16 और 17 मई को अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 22 से 23 डिग्री रह सकता है। 18 और 19 मई को अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री, 20 और 21 मई को अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री तापमान रह सकता है। 22 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। देहरादून में 15 से 18 मई, 20 और 21 मई को बादल छाए रहने की भी संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।