Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

अंबानी परिवार के सेलिब्रेशन की झलक आई सामने, ईशा अंबानी के घर पार्टी में इंडियन लुक में पहुंचा अंबानी परिवार

उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी जहां बीते दिनों कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी का हिस्सा बनती हुई दिखीं थीं, तो वहीं एक्ट्रेस की रिसेप्शन पार्टी में ईशा के भाई आकाश अंबानी वाइफ श्लोका के साथ पहुंचे थे। वहीं अब एक बार फिर अंबानी परिवार के सेलिब्रेशन की झलक देखने को मिली है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दरअसल, हाल ही में ईशा अंबानी के ससुराल में पूरा अंबानी परिवार इंडियन लुक में एंट्री करता हुआ दिखा। इस दौरान सभी ने पैपराजी के सामने तस्वीरें क्लिक करवाई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं। बता दें कि ईशा अंबानी ने अपने घर पर एक ग्रैंड पार्टी होस्ट की थी। उसी में शामिल होने के लिए मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार सहित बेटी के घर पहुंचे थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

हाल ही में मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका अंबानी, आकाश और श्लोका के बेटे पृथ्वी और अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट मुंबई में नजर आईं। लुक की बात करें तो नीता अंबानी खूबसूरत कढ़ाई वाली सिल्क की साड़ी में तो मुकेश और आकाश ने कुर्ता पायजामा सेट पहना हुआ था। वहीं राधिका मर्चेंट ने फ़िरोज़ी हरे रंग का रेशमी लहंगा तो श्लोका अंबानी ने एक स्टाइलिश मल्टी कलर स्कर्ट और ब्लाउज़ पहना था। मुकेश अंबानी की मां कोकिला बेन भी पोती ईशा अंबानी का पार्टी में शामिल हुई। इस दौरान वह भी साड़ी लुक में दिखीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इससे पहले, पैपराजी के कैमरे में ईशा अंबानी भी कैद हुई। दरअसल वह और उनके दो जुड़वां बच्चे यानी बेटी आदिया और बेटे कृष्णा के साथ उनके वर्ली निवास पर पहुंची थी। इस दौरान वह सिंपल सैंडल, गीकी ग्लास, मेसी बन और नो-मेकअप लुक में पिंक फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ता और पैंट सेट पहने दिखीं, जिसकी वीडियो काफी वायरल हो रही है।