Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

नया मोबाइल दोस्तों को दिखाने गया युवक, घर लौटते हुए हादसे में हुई मौत

नया मोबाइल खरीदने के बाद एक युवक ने दोस्तों के साथ पार्टी की। वह ज्यादा देर तक नए मोबाइल की खुशी नहीं मना पाया और घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। घटना उत्तराखंड के देहरादून में क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पुलिस के मुताबिक, आधी रात ते बाद करीब साढ़े 12 बजे उज्जवल श्रीवास्तव की ओर से सड़क दुर्घटना की सूचना दी गई। उसने बताया कि उनके दोस्त अनमोल कुंडलिया का ग्राफिक एरा के पिछले गेट के पास एक्सीनेंट हो गया है। उसे उपचार के लिए वेलमेड अस्पताल ले गए। जहां अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पुलिस ने बताया कि जानकारी जुटाने से पता चला कि 25 वर्षीय अनमोल कुंडलिया पुत्र दिवाकर कुंडलिया निवासी 81 बेल रोड क्लेमेनटाउन देहरादून नया फोन खरीद कर लाया था। 24 फरवरी की रात गुरुंग द्वार के पास वह अपने दोस्तों को नया मोबाइल दिखाने पहुंचा था। इस दौरान उसने शराब का सेवन किया। वह बाइक पर था, लेकिन काफी नसे में होने के कारण दोस्तों ने उसे बाइक चलाने से मना कर दिया। इसके बावजूद वह स्वयं ही बाइक से घर जाने लगा। दोस्तों ने उसका पीछा किया तो ग्रापिक एरा के पिछले गेट के पास वह बन्द मकान की दीवार से टकराकर घायल अवस्था में मिला। अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गयी।