Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

योग गुरु बाबा रामदेव का दावाः कोरोना महामारी के बाद भारत में बढ़े कैंसर के केस

योग गुरु बाबा रामदेव ने दावा किया कि कोविड-19 महामारी के बाद देश में कैंसर के मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है। बाबा रामदेव गोवा में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। पतंजलि योग समिति ने गोवा में शनिवार से तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में बाबा रामदेव के साथ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बाबा रामदेव ने कहा कि कैंसर बहुत बढ़ गया है। कोविड-19 महामारी के बाद इस बीमारी के मामले बढ़ गए हैं। लोगों ने अपनी आंखों की रोशनी, सुनने की क्षमता खो दी है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत स्वास्थ्य के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बने। वहीं मेरा सपना है कि गोवा स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक केंद्र के तौर पर स्थापित हो। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

रामदेव ने होटल उद्योग से आग्रह किया कि वे अपने प्रतिष्ठानों में आयुर्वेद में पांच चरणों वाली डिटॉक्स थेरेपी ‘पंचकर्म’ शुरू करें। उनके साथ रहने वाले पर्यटकों को योग से परिचित कराएं। उन्होंने कहा कि गोवा सिर्फ खाने-पीने का अड्डा नहीं होना चाहिए। जीवन सिर्फ खाना, पीना और मरना नहीं है। इससे पहले शुक्रवार को बाबा रामदेव ने कहा था कि विभिन्न फिल्में और टेलीविजन धारावाहिक अश्लीलता फैला रहे हैं, जिनसे युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।