Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

काजी निजामुद्दीन समेत आठ नेताओं को मिली कांग्रेस के अखिल भारतीय अधिवेशन के समन्वय की जिम्मेदारी

उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व सदस्य एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन समेत कांग्रेस के आठ नेताओं को 24 फरवरी से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हो रहे कांग्रेस के अखिल भारतीय अधिवेशन की तैयारी के समन्वय की जिम्मेदारी मिली है। इसकी जानकारी उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता और उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने दी। ये अधिवेशन 26 फरवरी तक होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने काजी निजामुद्दीन के अलावा हर्षवर्धन सपकल, धीरज गुर्जर, बीएम संदीप, चेतन चौहान, गोकुल बुतेल, नवीन शर्मा और मनोज यादव को तत्काल रायपुर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से पत्र जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि चुंकि अब इस अधिवेशन में मात्र एक सप्ताह रह गया है, तो कांग्रेस अध्यक्ष ने इस अधिवेशन की तैयारियों की गति तेज करने के लिए इन नेताओं को ड्यूटी पर लगाया है। यह नेता छत्तीसगढ़ राज्य के कांग्रेस के नेताओं के साथ ही राज्य सरकार की मदद से इस अधिवेशन की तैयारियों की सफलता को सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि जल्द ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की भी सूची जारी करने के लिए पार्टी ने निर्देश दिए हैं।