Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

उत्तराखंड में नहीं मिला कोरोना का नया संक्रमित, 34 वें दिन भी मौत से राहत

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में राहत है। साथ ही 34वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। शनिवार 18 फरवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई नया संक्रमित नहीं मिला। एक दिन पहले शुक्रवार 17 फरवरी को दो नए संक्रमित मिले थे। यदि टीकारण की बात की जाए तो शनिवार को टीकाकरण के आंकड़े अपडेट नहीं किए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी)-2023.02.18 Health Bulletin

कोरोना से अब तक 7753 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104687 है। इनमें से 100543 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कोई मरीज स्वस्थ नहीं हुआ। ऐसे में एक्टिव मरीजों की संख्या चार है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7753 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 335 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। मौत की दर 0.32 फीसद है। रिकवरी दर 96.04 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।