Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

छात्रसंघ और एबीवीपी पदाधिकारियों ने कॉलेज की समस्या को लेकर प्राचार्य को दिया ज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कण्वघाटी कोटद्वार और छात्र संघ पदाधिकारी ने राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के प्राचार्य को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने समस्याओं के निदान की मांग की। उनकी प्रमुख मांगों में महाविद्यालय में जल्द से जल्द एनसीसी और एनएसएस की सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की भी शामिल हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि पौड़ी जिले में कण्वघाटी महाविद्यालय मे एनसीसी और एनएसएस ना होने की वजह से स्थानीय विद्यालय से महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्रों को जब यह सुविधा नहीं मिलती, तो छात्र पीजी कॉलेज कोटद्वार जाता है। इसके लिए उसे प्रातः काल जाना होता है, लेकिन सार्वजनिक वाहन ना तो प्रातः काल मिलते हैं और ना ही सभी छात्रों की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत होती है कि वो रोज का किराया दे पाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्रों को आश्वासन दिया कि जल्द ही महाविद्यालय में एनएसएस शुरू हो जाएगी। छात्रों ने साथ ही सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की डेट को भी आगे बढ़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि अभी बहुत से छात्रों ने फॉर्म नहीं भरा है। प्राचार्य ने एग्जाम फॉर्म डेट आगे बढ़ाने का भी आश्वासन दिया है। ज्ञापन प्रेषित करते वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष अंशिका केष्टवाल, छात्र संघ सचिव आयुष रावत, छात्र संघ सह सचिव प्रज्वल गैरोला, छात्र संघ उपाध्यक्ष सौरभ सिंह, एबीवीपी के जिला सह संयोजक अजय रावत, पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष सागर कंडवाल आदि शामिल रहे।