उत्तराखंड एसटीएफ ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, 1500 नशीले इंजेक्शन बरामद
उत्तराखंड एसटीएफ ने ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए हरिद्वार जिले के रानीपुर क्षेत्र से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 1500 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। इनकी कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। दोनों बाइक से इन इंजेक्शनों को बेचने जा रहे थे। उनकी बाइक को भी सीज कर लिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)उत्तराखंड एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) टीम ने कोतवाली रानीपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए कल देर रात में कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार डबल पुल के पास से अभियुक्त प्रिंस कुमार पुत्र महिपाल सिंह निवासी केलबकरी मिलक थाना नौगांव सादात जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश व अभियुक्त करामत अली पुत्र शराफत निवासी ग्राम सलेमपुर थाना रानीपुर को गिरफ्तार किया। दोनों मोटर साइकिल से 1500 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन लेकर हरिद्वार में बेचने के लिए जा रहे थे।



