Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 23, 2026

बीच सड़क पर दौड़ रहा था शुतुरमुर्ग, पुलिस ने गर्दन से दबोचा, देखें मजेदार वीडियो

सोशल मीडिया में कई बार ऐसे वीडियो और फोटो वायरल होते हैं, जिन्हें देखने वाला व्यक्ति हैरत में पड़ जाता है। पशु और पक्षियों के वीडियो को एकबारगी लोगों का मन खुश कर देते हैं। इसी तरह का एक वीडियो दुनिया में सबसे तेज दौड़ लगाने वाले पक्षी शुरुरमुर्ग का वायरल हो रहा है। वह सड़क पर बेतहाशा दौड़ रहा रहा है। पुलिस के हत्थे चढ़ता है, लेकिन फिर भी वह भागने में कामयाब होता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाला ऑस्ट्रिच को सड़क पर देखना भी काफी अजीबोगरी है। इंस्टाग्राम में शेयर किया गया इसका वीडियो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शुतुरमुर्ग बीच सड़क पर अंधाधुंध दौड़ रहा है। उसके पीछे पुलिस लगी हुई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by İlhan Atalay (@ilhanatalay_)

वीडियो में आगे आप देखेंगे कि कार की खिड़की से एक व्यक्ति हाथ बाहर निकालकर शुतुरमुर्ग को गर्दन से पकड़ लेता है, लेकिन जमीन पर गिरने के बाद शुतुरमुर्ग अगले ही पल खड़ा हो जाता है। फिर वह आगे के लिए दौड़ लगा देता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो ilhanatalay नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।