भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली कमी दर्ज, उत्तराखंड में राहत जारी
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में मामूली कमी दर्ज की गई। उत्तराखंड में भी राहत है। शुक्रवार दो दिसंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 275 नए संक्रमित मिले। इस दौरान दो लोगों की मौत दर्ज की गई। अब देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 530624 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 368 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना से कुल 44137617 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 4672 है। गुरुवार को देशभर में 52299 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2199328575 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में गुरुवार एक दिसंबर को 289 नए संक्रमित और दो मौत दर्ज, बुधवार 30 नवंबर को कोरोना के 277 नए संक्रमित और पांच मरीजों की मौत, मंगलवार 29 नवंबर को कोरोना के 215 नए संक्रमित और एक मरीज की मौत, सोमवार 28 नवंबर को कोरोना के 291 नए संक्रमित और चार लोगों की मौत, रविवार 27 नवंबर को कोरोना के 343 नए संक्रमित और चार लोगों की मौत, शनिवार 26 नवंबर को कोरोना के 388 नए संक्रमित और चार मरीज की मौत, शुक्रवार 25 नवंबर को कोरोना के 347 नए संक्रमित और तीन लोगों की मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में 66वें दिन भी नहीं हुई किसी मरीज की मौत
उत्तराखंड में कोरोना के संक्रमण से राहत जारी है। एक बार फिर से कोरोना दम तोड़ता नजर आ रहा है। साथ ही राहत की बात ये भी है कि 66वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। गुरुवार एक दिसंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना का एक नया संक्रमित मिला। एक दिन पहले बुधवार 30 नवंबर को एक भी नया संक्रमित नहीं मिला था। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो गुरुवार को 179 केंद्रों में 988 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी)-2022.12.01 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7751 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104505 है। इनमें से 100340 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 2 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 32 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7751 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 333 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.32 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 96.01 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


