Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

उत्तराखंड एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड एसटीएफ की ओर से इनामी बदमाशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत एक 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारी उधमसिंह जिले में गत देर रात को की गई। आरोपी असीम खान थाना दिनेशपुर से गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहा था। उस पर 25000 रु. का ईनाम घोषित था। असीम खाँ ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर कई जिलो में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। उसके तथा उसके चारों साथियों के ऊपर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने उत्तराखंड में गैंगस्टर एवं बड़े अपराधियों की निगरानी रखने एवं उनके सक्रिय सदस्यों की पहचान कर उनके विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश एसटीएफ टीमों को दिए गए थे। इसके क्रम में एसटीएफ कुमायूँ युनिट ने ऊधमसिंह नगर पुलिस के सहयोग से सितारगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत छापा मारकर एक शातिर ईनामी अपराधी असीम रजा पुत्र मो अहमद, निवासी मीना बाजार नियर रोडवेज बस स्टेशन सितारगंज, जनपद उधम सिंह नगर की गिरफ्तारी की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड एसटीएफ की ओर से लगातार इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी व धरपकड़ की जा रही है। पिछले 30 दिनों में एसटीएफ अब तक 05 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें से कुछ की गिरफ्तारी तो राज्य के बाहर से भी हुयी है। इनामी अपराधियों की धरपकड़ का काम लगातार चलता रहेगा।