Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

माफीनामा लिखकर चोर ने वापस रखा मंदिर से चुराया कीमती सामान, लिखा मुझे हो गया काफी नुकसान

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक चोर ने एक मंदिर से कुछ दिन पहले चुराए गये चांदी और पीतल के सामान को माफीनामे के साथ लौटा दिया है। इस पत्र में चोर ने लिखा है कि-इस चोरी से मुझे बहुत नुकसान हुआ है। बालाघाट जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर ने रविवार को बताया कि थाना लामटा के बाजार चौक स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से 24 अक्टूबर की रात को अज्ञात चोर ने चांदी के नौ छत्र समेत इस महंगी धातु के दस सामान एवं पीतल की तीन चीजें चुरा ली थीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि चोरी की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुये जांच प्रारंभ की। इसमें क्षेत्र में गश्त एवं बारीकी से साक्ष्य जुटाकर पूर्व के चोरी के आरोपियों एवं संदिग्धों पर लगातार दबाव बनाया। डाबर ने बताया कि इससे घबराकर आरोपी इस मंदिर से चुराये गये सभी छत्र आदि सामान माफीनामा के साथ ग्राम पंचायत के नल पर एक थैले में रख गया था। इसे पानी भरने के लिए गये एक जैन परिवार के व्यक्ति ने शुक्रवार को देखा और इसकी सूचना जैन समाज के पदाधिकारियों व पुलिस विभाग को दी। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने चुराये गये सारे सामान को जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *