Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

अंकिता भंडारी के हत्यारोपी एवं बीजेपी नेता के बेटे की फैक्ट्री में लगी आग

वनन्तरा प्रकरण से जुड़ी पुलकित गुप्ता की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। फिलहाल दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गई हैं। वनन्तरा रिसॉर्ट के ठीक पीछे भाजपा से निष्कासित नेता व पूर्व दायित्व धारी विनोद आर्या के पुत्र पुलकित आर्या की कैंडी फैक्ट्री है। बता दें कि वनन्‍तरा रिसॉर्ट में कार्यरत रिसेप्‍शनिस्‍ट हत्‍याकांड हुआ था। यह मामला बेहद चर्चित रहा था। राज्‍यभर में इंसाफ की मांग लेकर विरोध प्रदर्शन किए गए। मामले में पुलकित आर्या मुख्‍य आरोपी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वनन्तरा प्रकरण के बाद से या फैक्ट्री बंद है। प्रकरण के बाद कुछ व्यक्तियों ने इस फैक्ट्री में आग लगा दी थी, जिसे बुझा दिया गया था। यहां पीएसी तैनात की गई है। रविवार सुबह करीब 10 बजे रिसॉर्ट के बाहर तैनात पीएसी को फैक्ट्री वाले हिस्से में शार्ट सर्किट के चलते धमाकों की आवाज सुनाई दी। पीएसी के जवान जब फैक्ट्री वाले हिस्से में पहुंचे तो वहां भीषण आग लग चुकी थी। दमकल दस्ते को मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये है प्रकरण
बता दें कि पौड़ी जिले के यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत गंगा भोगपुर स्थित वनन्तरा रिसोर्ट से 18 सितंबर की रात से संदिग्ध परिस्थितियों में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी लापता हो गई थी। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि हत्या कर उसका शव चीला नहर में फेंक दिया गया था। इस मामले में रिसोर्ट मालिक पुलकित आर्य, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पूर्व बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री विनोद आर्य का बेटा पुलकित आर्य है। पुलकित आर्य रिजॉर्ट का मालिक है। विनोद आर्य और उनके दूसरे बेटे अंकित आर्य को बीजेपी ने निष्कासित कर दिया है। वहीं, कहा गया कि अंकिता पर किसी वीआइपी को खुश करने के लिए दबाव बनाया गया था। विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *