अरुणाचल प्रदेश में आर्मी का हेलीकॉप्टर क्रैश, चार शव बरामद
अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। चॉपर सुबह 10.43 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। यह एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर था। बताया गया कि इसमें पांच लोग सवार थे। अब तक चार शव बरामद कर लिए गए हैं। तलाशी अभियान जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलीकॉप्टर सिंगिंग गांव में क्रैश हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सेना के हवाले से लिखा है कि दुर्घटना स्थल तक जाने के लिए सड़क का कोई रास्ता नहीं है। सेना की ओर से कहा गया है कि दुर्घटनास्थल पर एक रेस्क्यू टीम भेजी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)ऊपरी सियांग जिले में तूतिंग मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सिंगिंग गांव के पास ये सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मौके पर रेस्क्यू टीम भेजी गई है। सेना की ओर से राहत व बचाव कार्य अभी भी जारी है। घटना सिंगिंग गांव के पास हुई है। कुछ समय पहले ही तवांग में भी एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


