Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 14, 2026

अरुणाचल प्रदेश में आर्मी का हेलीकॉप्टर क्रैश, चार शव बरामद

अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। चॉपर सुबह 10.43 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। यह एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर था। बताया गया कि इसमें पांच लोग सवार थे। अब तक चार शव बरामद कर लिए गए हैं। तलाशी अभियान जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलीकॉप्टर सिंगिंग गांव में क्रैश हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सेना के हवाले से लिखा है कि दुर्घटना स्थल तक जाने के लिए सड़क का कोई रास्ता नहीं है। सेना की ओर से कहा गया है कि दुर्घटनास्थल पर एक रेस्क्यू टीम भेजी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ऊपरी सियांग जिले में तूतिंग मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सिंगिंग गांव के पास ये सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मौके पर रेस्क्यू टीम भेजी गई है। सेना की ओर से राहत व बचाव कार्य अभी भी जारी है। घटना सिंगिंग गांव के पास हुई है। कुछ समय पहले ही तवांग में भी एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी।