Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

Video: शादी के कार्ड के साथ एयरपोर्ट में पकड़ी गई लड़की, कार्ड का पोस्टमार्टम किया तो सब हो गए हैरान

सोशल मीडिया में कई बार ऐसी वीडियो देखने को मिलती हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। अब कोई ये कल्पना भी नहीं कर सकता है कि शादी के कार्ड को भी लोग तस्करी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। एयरपोर्ट में कुछ ऐसा ही हुआ। जहां पुलिस ने एक लड़की के पास से शादी का कार्ड लेकर उसका पोस्टमार्टम किया तो पता चला कि भीतर कुछ और ही था। कार्ड में ड्रग्स रखी हुई थी। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है, जिसे लोग खूब देख और पसंद कर रहे हैं। दरअसल, लड़की शादी का कार्ड लेकर एयरपोर्ट पहुंचती है। उसकी चोरी पकड़ी जाएगी। वीडियो में कार्ड की चेकिंग के दौरान शादी के कार्ड के अंदर ड्रग्स मिला। हाई टेक्नोलॉजी की मदद से लड़की को पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि वेडिंग कार्ड वाली लड़की एयरपोर्ट पर पकड़ी गई। कार्ड के अंदर ड्रग्स था। सावधान रहें। एयरपोर्ट पर किसी से कुछ भी न लें। इसके आकार, वस्तु की परवाह किए बिना। न बूढ़ा, न जवान, महिला-पुरुष, बच्चा कोई भी हो। इस वीडियो पर अब तक 145.3 हजार व्यूज आ चुके हैं। वहीं, चार हजार से ज्यादा लोग इसे पसंद कर चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी हैरान हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *