Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 5, 2026

इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में लगी आग, आठ लोगों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

तेलंगाना के सिकंदराबाद में इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई है। यहां पर अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग के गुबार इतना ज्यादा है कि इलाके में चारों ओर धुआं ही धुआं फैल गया है। हादसा सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। जिस शोरूम में आग लगी है उसके ऊपर लॉज है। इस लॉज में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल प्रसासन की ओर से राहत और बचाव का कार्य जारी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हैदराबाद के नॉर्थ जोन के अपर डीसीपी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से सिकंदराबाद में पासपोर्ट ऑफिस के पास इलेक्ट्रिक बाइक के शोरूम में आग लगी है। अपर डीसीपी के मुताबिक, अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आग लगने के बाद शोरूम से धुआं उठने लगा, जिसे देखकर लोग घबरा गए। इस घटना के बाद इलाके में लोग जमा हो गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इससे पहले अप्रैल महीने में तमिलनाडु में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी। यहां पोरुर-कुंदरातुर स्थित शोरूम में एक कस्टमर ने अपनी ई-बाइक की बैटरी को चार्ज पर लगाया था। इसमें कुछ ही देर में आग लग गई. धीरे-धीरे पूरा शोरूम आग की लपटों में घिर गया। इस घटना में 5 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और सर्विसिंग के लिए आए 12 पुराने इलेक्ट्रिक स्कूटर जल गए थे।